




दोआबा न्यूज़लाईन
कुलवंत शर्मा प्रचार सेक्रटरी, मक्खन सिंह, कमल भगत स्पोक्समैन घोषित




जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुरिंदर रावत का पार्टी में स्वागत किया गया। इसके साथ ही पूर्व मंडल मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा को प्रचार सेक्रटरी,अजय भगत को लोकल बॉडी सेल,पोला खुशवाहा को पूर्वांचल सेल और राजू ठाकुर को अंतरराज्यीय सेल का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं कमल भगत और मक्खन सिंह को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक केडी भंडारी, महामंत्री योगेश धीर, देविंदर भारद्वाज, दीपक तेलू, सचिव हिमांशु शर्मा, दर्शन लाल भगत, विष्णु जोशी, प्रमोद कश्यप, सुभाष भगत, अश्वनी भगत, राज कुमार भगत, दीपू भगत, सतपाल भगत, मदन लाल भगत और राजीव भगत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अशोक सरीन हिक्की ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान देंगे।





