Home क्राईम BREAKING: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर माँ -बेटी पर किया हमला, खुद निगला जहरीला पदार्थ

BREAKING: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर माँ -बेटी पर किया हमला, खुद निगला जहरीला पदार्थ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के आनंद नगर गली नंबर-3 में एक अज्ञात नौजवान ने तेजधार हथियार से घर में घुसकर परिवार के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में युवती और उसकी माँ घायल हो गए। हमले के बाद युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। घटना के बाद मौके पर परिवार में चीख- पुकार मच गई। मामला प्रेम- प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान ओम प्रीत सिंह, निवासी नदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के पार्षद भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाका निवासियों के अनुसार घर का दरवाजा खुला हुआ था, तभी एक अज्ञात युवक सीधे घर में आ धमका और उसने घर में घुसकर 2 महिलाओं पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों के मुताबिक लड़के ने पहले लड़की पर हमला किया और फिर लड़की के बचाव में आई उसकी माँ पर भी उसने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हैं। घटना के बाद लड़के ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंचे एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि लड़की मनप्रीत कौर और उसकी माता पर ओम प्रीत सिंह नामक नौजवान ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में मां-बेटी घायल हुए हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के दौरान नौजवान की मौत हो गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment