Home जालंधर जालंधर पहुंचने पर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए नए पंजाब अध्यक्ष, सरबत के भले की कामना की

जालंधर पहुंचने पर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए नए पंजाब अध्यक्ष, सरबत के भले की कामना की

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह वीरवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। उनके साथ कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह, आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली समेत कांग्रेस की तमाम वरिष्ठ लीडरशिप मौजूद है।

परगट सिंह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए है और उन्होंने डेरामुखी संत निरंजन दास जी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया गया।

इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और पंजाब और सरबत के भले की अरदास की। जब मीडिया ने उनसे पंजाब कांग्रेस में अंतर कलेश का सवाल किया और उसे हल करने के बारे में पूछा तो जवाब में उन्होंने कहा कि आज यहां सारी लीडरशिप मौजूद है जिससे साफ़ पता चल रहा है कांग्रेस में कोई अंतर कलेश नहीं है।

 

 

You may also like

Leave a Comment