Home जालंधर एक्शन मोर्ड पर मेयर, निरीक्षण के दौरान सुस्त सफाई व्यवस्था दिखने पर लगाई संबंधित अधिकारियों की क्लास

एक्शन मोर्ड पर मेयर, निरीक्षण के दौरान सुस्त सफाई व्यवस्था दिखने पर लगाई संबंधित अधिकारियों की क्लास

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर में सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों को लेकर बीते दिनों मेयर वनीत धीर ने नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के साथ विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ जालंधर कैंट, जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर वेस्ट विधानसभा हलकों में कई जगहों का जायजा लिया गया।

वहीं निरीक्षण के दौरान मेयर वनीत धीर ने शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति का मौके पर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान मेयर ने सफाई व्यवस्था में सामने आई कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं इस मौके पर मेयर ने ठेकेदार को काम में सुधार करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के लिए कहा। मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने जालंधर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और मौके पर व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाए और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

वहीं इस निरीक्षण के दौरान मेयर ने निगम अधिकारियों को ग्राउंड पर एक्टिव रहकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सफाई और विकास कार्यों को लेकर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी तय है और काम में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं मेयर के इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment