



दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत और डीसीपी सिटीआदित्य एस वारियर, एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 07 के मुख्य अधिकारी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की टक्कर के विवाद में हमला करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




दरअसल 24 सितम्बर को एएसआई सतिंदर कुमार को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मिंटू पुत्र अंसार, निवासी ईदगाह मोहल्ला गढ़ा जालंधर, चोटों के कारण इलाज के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती है। बयान के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले मोटरसाइकिल टकराने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था, तो इसी बात पर फिर से बहस हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उस पर दरांती से हमला करके उसे घायल कर दिया।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में केस नंबर 245 तारीख 24.09.2026 u/s 109, 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय चेतन पुत्र स्वर्गीय विकास कुमार, निवासी मकान नंबर 1124, वाल्मीकि मोहल्ला, गढ़ा, जालंधर, 18 वर्षीय लुईस पुत्र स्वर्गीय विकास कुमार, निवासी मकान नंबर 1124, वाल्मीकि मोहल्ला, गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गईं दरांती भी बरामद कर ली गई है।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर कानून के अनुसार अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।





