Home एजुकेशन जालंधर के कांग्रेस भवन में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत बैठक का आयोजन

जालंधर के कांग्रेस भवन में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत बैठक का आयोजन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के कांग्रेस भवन में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इस मिशन के प्रभारी करमवीर सिंह बौध, राज्यसभा सांसद, हरियाणा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस एस.सी. सेल के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह लक्की पखोके भी विशेष तौर पर इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए करमवीर सिंह बौध ने कहा कि हम सब ने मिलजुल कर 2027 के चुनाव लड़ने हैं और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब में मौजूदा सरकार के राज में नशा बिक रहा है, भ्रष्टाचार चल रहा है, लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है, रोजाना गोलाबारी हो रही है, हत्याएं हो रही हैं, पंजाब की मौजूदा सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह से फेल हो चुकी है।

आगे उन्होंने कहा कि इस फेल सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए हर एक कार्यकर्ता तैयार रहे। हम सब ने मिलकर डटकर इस निकम्मी सरकार के खिलाफ आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने हैं और बहुमत के साथ 2027 में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। श्री बौध ने यह भी कहा कि जो भी विचार और सुझाव कांग्रेसी नेताओं द्वारा दिए गए हैं, उन्हें हाईकमान तक जरूर पहुंचाया जाएगा।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान और विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व विधायक और जिला प्रधान जालंधर शहरी राजिंदर बेरी, विधायक आदमपुर सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक जालंधर नॉर्थ अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, हलका इंचार्ज नकोदर डॉ. नवजोत सिंह दाहिया, हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट सुरिंदर कौर, हलका इंचार्ज करतारपुर राजिंदर सिंह (पूर्व एस.एस.पी.), पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, इंटक, लीगल सेल, एस.सी. सेल के पदाधिकारी और जालंधर शहरी व देहाती कांग्रेस के सीनियर नेता इस बैठक में मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment