Home जालंधर मां भगवती जागरण को लेकर दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में हुई झंडे की रस्म अदा : प्रधान जोगिंदर सैनी

मां भगवती जागरण को लेकर दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में हुई झंडे की रस्म अदा : प्रधान जोगिंदर सैनी

by Doaba News Line

जालंधर (सतपाल शर्मा ) : शहर के लाडोवाली रोड पर स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में 19 सितंबर (शनिवार ) को आयोजित होने वाले भव्य मां भगवती जागरण के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ झंडे की रस्म अदा की गई। इस दौरान पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण करके पूरे विधि-विधान से पूजन किया ।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर आप पार्टी जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली एवं सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू शामिल हुए । झंडे की रस्म के दौरान मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी व महासचिव सुदेश गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को दोआबा खालसा मार्केट में मां भगवती जागरण बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जागरण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मार्केट को धार्मिक एवं आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रधान जोगिंदर सैनी व महासचिव सुदेश गुप्ता ने मां भगवती के चरणों में नतमस्तक होकर मार्किट की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर श्री नितिन कोहली ने कहा कि मां भगवती का जागरण केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। वही चेयरमैन टी.एस रंधावा एवं कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि जागरण में श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वही सीनियर उप-प्रधान सुमित जिंदल व उप-प्रधान प्रजय शर्मा ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मार्केट के दुकानदारों और एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वश्री पवन कुमार, शिवम विज, गौरव बब्बर, राज बब्बर, हरमिंदर भोगल, रेखा गुप्ता, हरीश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, मनीष गुप्ता, डा. राजेश, पार्षद विक्की तुलसी सहित अन्य गणमान्य ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 19 सितंबर को होने वाले भव्य मां भगवती जागरण में परिवार सहित पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

You may also like

Leave a Comment