Home जालंधर मान सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का दूसरा चरण, जालंधर कैंट के वार्ड नंबर- 38 में विशेष सफाई अभियान

मान सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का दूसरा चरण, जालंधर कैंट के वार्ड नंबर- 38 में विशेष सफाई अभियान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष सफाई अभियान ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत आज जालंधर कैंट के वार्ड नंबर 38 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुहाना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सफाई कार्यों को आगे बढ़ाया। वॉलंटियर्स ने गलियों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर मलकीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का ‘मिशन क्लीन पंजाब’ प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को सफल बनाने में पंजाब सरकार का सहयोग करें। आगे उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर कैंट के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के सफाई एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि जालंधर कैंट को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment