Home क्राईम पंजाब बंद के दौरान मकसूदां में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों और कार सवार में हुई हाथापाई

पंजाब बंद के दौरान मकसूदां में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों और कार सवार में हुई हाथापाई

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: कौमी इंसाफ मोर्चा के पंजाब बंद के आह्वान पर आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक जालंधर में भी बंद को शहरवासियों का पूरा- पूरा सहयोग मिला। बंद के चलते बस सेवा, अधिकतर प्राइवेट स्कूल और शहर के व्यस्त बाजार बंद सुबह 7 बजे से 2 बजे तक बंद रहे। लोगों ने बंद का पूरा सहयोग किया। वहीं सिख संगठनों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से खुली दुकानों को भी बंद करवाया। इस बंद के दौरान शहर में एक जगह प्रदर्शनकारियों और एक व्यक्ति के बीच भारी विवाद देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदां की सर्विस रोड पर सिख जत्थेबंदियों ने रास्ता बंद किया हुआ था। इस दौरान एक कार सवार व्यक्ति, जो अस्पताल जा रहा था प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में भारी विवाद हुआ, यहाँ तक की बात हाथापाई पर आ गई। इस दौरान डॉन पक्षों ने एक- दूसरे को थप्पड़ तक जड़ दिए।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को अस्पताल की पर्ची दिखाते हुए कार चालक ने बतायाकि उसकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है और उसे अस्पताल पहुंचना है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से थप्पड़ में मारे गए। वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी का डायलसिस हो रहा है। उसने इस दौरान अस्पताल की पर्ची भी दिखाई और उसे जाने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से तंग होकर उसने खुद को गाली निकाली। लेकिन सिख व्यक्ति को लगा कि मैंने उसे गाली निकाली है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई पर उतर आई। इसी दौरान एक सिख प्रदर्शनकारी ने गुस्से में अपने साथी से बरछा छीन लिया और कार सवार पर हमला करने की कोशिश की।

वहीं घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। घटना कि एक वीडियो भी सामने आई है। वहीं जब इस विवाद के बारे में गुरु नानक मिशन चौक में बैठी जत्थेबंदियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार सवार से हाथापाई की वीडियो सामने आया है बहुत निंदनीय है। इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह काम बंदी सिंह की रिहाई को लेकर सड़कों पर बैठी जत्थेबंदियों का नहीं है। क्योंकि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शान्तिमय ढंग से शहर को बंद करवाया गया है और वह ऐसी गलती नहीं कर सकते।

 

 

You may also like

Leave a Comment