



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: शहर के कांग्रेस भवन में जालंधर शहरी की लीडरशिप ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था, अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कमर्शियल पायलट के तौर पर भी काम किया। 1980 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा, 1981 में उन्होंने अमेठी सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें कंप्यूटर और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का जनक भी माना जाता है। 40 साल की उम्र में राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश में कई विकास के काम किए और कंप्यूटर क्रांति देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।


इस मौके पर आज मैडम सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट, अनुराधा बंगा प्रेसिडेंट महिला कांग्रेस जालंधर सिटी, अंजलि सहोता, बलराज ठाकुर पूर्व प्रेसिडेंट जिला कांग्रेस, सुदेश भगत, अश्विनी सोंधी, नरेश वर्मा, निशांत घई, यशपाल सफारी, प्रेम पाल डुमेली, अरुण रतन, हामिद मसीह, अशोक हंस, विपन कुमार, जगदीप सोनू संधर स्पोक्सपर्सन, रशपाल जाखू, प्रेम सैनी, यशपाल, रजनीश सैनी, रमेश कुमार, प्रेम सैनी, सुभाष ढल्ल, अश्विनी मल्होत्रा, सुधीर घुग्गी, सतनाम सिंह मन्ना, मुख्तियार अहमद अंसारी, समीर चिश्ती, सोहन लाल बावा इंटक प्रधान मौजूद रहे।





