



दोआबा न्यूज़लाइन


अब तक भारत के हिस्से आए 8 गोल्ड सहित कुल 30 मेडल


ग्लासगो: स्काटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में खेली जा रही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज यानि शनिवार को भारत के लिए एक बड़ा दिन रहा। जानकारी के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत के खिलाडियों ने दो गोल्ड, 2 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जूडो और एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और कई एथलीटों ने पोडियम हासिल किया। इसके साथ ही अब भारत के हिस्से 8 गोल्ड सहित कुल 30 मेडल आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि भारत की बेटियों जैस्मिन लांबोरिया ने विमेंस बॉक्सिंग की 57 KG, प्रीति पवार ने 54 KG कैटेगरी में गोल्ड अपने नाम किया जबकि पैरा शॉटपुट में सोमन राणा ने गोल्ड जीता। वहीं पुरुष 55 KG कैटेगरी में जादुमणि सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकस्न ने हरा दिया, जिसके कारण वह देश के सिल्वर मेडल ही ला पाए। बता दें कि जैस्मिन ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स और प्रीति ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किये थे। इसके साथ ही अब भारत के हिस्से 8 गोल्ड सहित कुल 30 मेडल आ गए हैं। इन मेडलों पर कब्ज़ा करने के बाद भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जो कि अपने आप में एक गर्व की बात है।


बता दें कि भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और मेडल जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया। वहीं सेल्वा प्रभु ने 16.52 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।



