Home जालंधर जालंधर में कांग्रेस लीडरशिप ने शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर भेंट की पुष्पांजलि

जालंधर में कांग्रेस लीडरशिप ने शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर भेंट की पुष्पांजलि

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, नॉर्थ से विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट ने कहा कि शहीद उधम सिंह जी जैसे हमारे देश के महान योद्धाओं ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। आज हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम अपने देश के महान शहीदों को हमेशा याद रखें और अपनी युवा पीढ़ी को इन महान योद्धाओं की जीवनी और कुर्बानियों के बारे में जागरूक करें कि कैसे इन महान योद्धाओं ने हमारे देश के लिए कुर्बानी दी है।

इस मौके पर सुदेश भगत, जगदीप सिंह सोनू संधर, जगजीत सिंह जीता, विपन कुमार प्रवक्ता, परमजीत बल, संजीव दुआ, ब्रह्म देव सहोता, एडवोकेट गौतम सहोता, नवदीप जरेवाल, रवि बग्गा, अंकित कत्याल, यशपाल सफारी, अरुण रतन, जगमोहन सिंह छाबड़ा, विद्या सागर, प्रभदयाल भगत, गौतम खोसला, अनिल कुमार, मस्त राम, सुभाष ढल, गुलशन मिड्डा, रविंदर सिंह लाडी, राकेश कुमार, अनिल गिल, गुरमीत जस्सी, शबनम, अंजलि सहोता, मुख्तार अहमद अंसारी, प्रेम सैनी, पंजाबी लक्खा, जय सिंह, विक्की अबादपुरा, हैदर अली, कपिल देव सहोता, करण सुमन मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment