Home जालंधर पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद

by Doaba News Line

कहा ,नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा

जालंधर : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा शहरी अशोक सरीन हिक्की के लिए आयोजित आशीर्वाद समारोह ने एक ऐतिहासिक रैली का रूप धारण कर लिया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों ने पहुंचकर अशोक सरीन हिक्की को अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा जालंधर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आगामी समय में नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। समारोह के दौरान पूरे परिसर में भाजपा के पक्ष में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ने एक समर्पित, मेहनती और जुझारू कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में जालंधर भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठनात्मक दृष्टि से नया इतिहास रचेगा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, संजीव खन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, नवल कंबोज, सुभाष सूद, रमेश शर्मा रमन, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पुनीत शुक्ला सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा, “मैं दिल की गहराइयों से सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जालंधरवासियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने आज इस समारोह में पहुंचकर मुझे अपना आशीर्वाद दिया। आपका यह प्यार और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करूंगा।”

समारोह में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जालंधर में संगठनात्मक मजबूती के बल पर पार्टी आने वाले समय में नई सफलताएं हासिल करेगी और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगी।

@bjp4jalandhar @bjp @kewalsinghdhillon @rakeshrathore @manoranjankalia @rajniti

 

 

You may also like

Leave a Comment