Home जालंधर इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने सभी चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ई.आर.ओ.) को अपने-अपने संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन संबंधी प्रस्ताव 9 जुलाई 2026 तक भेजने के निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के संबंध में जारी शेड्यूल के अनुसार पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि सभी ई.आर.ओ. को निर्देश दिया कि रेशनलाइजेशन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्ताव समय पर उनके कार्यालय में भेजे जाएं, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए इन्हें मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के दफ्तर को भेजा जा सके।

डीसी वालिया ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग द्वारा एक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है और सभी पोलिंग बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मतदाता को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े। जिला चुनाव अधिकारी ने सभी चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोलिंग स्टेशन के रेशनलाइजेशन का प्रस्ताव भेजने से पहले पोलिंग स्टेशनों की व्यक्तिगत तौर से 100% वेरिफिकेशन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।

 

 

You may also like

Leave a Comment