





दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर के बाबू जगजीवन चौक पर उस समय भारी हंगामा हो गया जब बस्ती गुजा इलाके से आए कुछ यवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के मुताबिक वह वहां दवाई लेने आया था। तभी उन हमलावरों ने उसे घेर लिया और सीवरेज के ढक्क्न से उसके सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब युवक के भाई-बहन उसे बचाने आए, तो उन पर भी हमला किया गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झगड़ा करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। लेकिन पुलिस काफी देरी से पहुंची,जिसके कारण लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने नशे से जुड़े आरोपों को फिलहाल नकारा है और कहा है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।






