

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशिफल (Aries) : दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रह सकती है। धैर्य से काम लें और गुस्से पर काबू रखें। आज रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्पित करें।


वृषभ राशिफल (Taurus) : आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini ): मिला-जुला दिन रहेगा। मानसिक तनाव से बचें और सेहत का ध्यान रखें। किसी भी नए काम में निवेश से पहले सोच-विचार करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


कर्क राशिफल(Cancer) कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo): आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशिफल (Virgo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
तुला राशिफल (Libra): आज का दिन अनुकूल है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius): आज का दिन शुभ है। विदेश या यात्रा से संबंधित काम बन सकते हैं। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
उपाय: विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशिफल (Capricorn) आर्थिक लाभ की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius) : निवेश के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
मीन राशिफल (Pisces): धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

