

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के न्यू रसीला नगर में स्थित एक घर में मंगलवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि जालंधर के न्यू रसीला नगर में स्थित एक घर में सुबह अचानक आग लग गई। घर के अंदर रखा सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि परिवार का आर्थिक नुकसान काफी हुआ है। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब की बताई जा रही है।


आग की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर बच्चे और महिलाएं ही थी, जो आग को देखकर घर से बाहर भागे। जिसके बाद सभी मोहल्लावासी आग बुझाने के लिए दौड़े। मोहल्लावासियों ने कड़ी मुशक़्क़त के बाद मिलकर आग पर काबू पा लिया। लोगों के अनुसार जब तक फायर ब्रिगेड आई तब तक मोहल्ले के लोगों ने इक्क्ठे होकर आग पर काबू पा लिया था।
परिवार और इलाके के कौंसलर ने आग लगने की वजह कूलर में शॉर्ट सर्किट बताई है। परिवार के सदयों का कहना है कि कूलर से शार्ट- सर्किट होने के बाद आग पास में रखे सोफों ने पकड़ ली और देखते ही देखते आग भड़क गई। वहीं घटना के बाद अपने घर को ऐसी हालत में देख कर परिवार के लोगों की आंखों में नमी और चिंता साफ़ दिख रही थी।


