Home जालंधर मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) की वार्षिक बैठक सम्पन्न, हतिंदर तलवार ‘हनी’ बने पंजाब अध्यक्ष

मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) की वार्षिक बैठक सम्पन्न, हतिंदर तलवार ‘हनी’ बने पंजाब अध्यक्ष

by Doaba News Line

जालंधर : मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) पंजाब की वार्षिक बैठक का आयोजन स्थानीय श्री राम हॉल, देवी तालाब मंदिर में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और नशा मुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

समारोह में पंजाब के कई राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया, अतुल भगत, सुशील रिंकू, सरबजीत सिंह मक्कड़, मनोज अग्रवाल, अमरजीत अमरी, एडवोकेट विक्रम शर्मा, शैरी चड्ढा, डॉ. मनु कपूर, इंद्रजीत सिंह, आशीष कपूर, डॉ. नवनीत कपूर और प्रशांत गंभीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन की नई नियुक्तियां रहीं। सर्वसम्मति से हतिंदर तलवार ‘हनी’ को मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) का पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सतविंदर मथारू को पंजाब इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि मानव अधिकार केवल कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की मानवीय गरिमा और सम्मान से जुड़े मूल अधिकार हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना समाज की साझा जिम्मेदारी है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने “नशा मुक्त पंजाब” के निर्माण हेतु शपथ भी ली।

कार्यक्रम का सफल संचालन चंदन रखेजा (अध्यक्ष, जालंधर) और एडवोकेट किरण पासी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संदीप गगन, रूपेश धवन, अश्विनी कुमार, आरती कपूर, एकम सिंह, एडवोकेट गुरजीत गुग, एडवोकेट अनिल चीमा, गुरजीत बाजवा, रजत खत्री, दीपक सूरी, अमरजीत विर्क, प्रबल उप्पल, गगन, अमित दुरेजा, प्रिया, ज्योति, तरुणा, अंबिका, पलजीत, सुमन, रमन नेहरा, अनु शर्मा, नंद सोनी, हरनीत सिंह, गुरदीप कंग, मनदीप सिंह और एडवोकेट गिल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

 

You may also like

Leave a Comment