

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में विद्याशियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी संस्थानों में विद्याथियों को आने वाली मानसिक समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में विद्याथियों को योग, ध्यान तथा मानसिक परामर्श प्रदान किया जाएगा और साथ ही निरोग एवं दवा रहित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे अच्छे स्वास्थ्य के साथ तकनीकी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकें।



इसके लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य कक्ष स्थापित किया जा रहा है, जहां योग प्रशिक्षक और मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता विद्याथियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। आगे प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पंजाब का एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज है, जिसे राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा दो कार्यक्रमों में मान्यता प्राप्त हो चुकी है तथा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि दसवीं पास विद्याथियों के लिए यह कॉलेज मक्का के समान है, जहां विद्यार्थियों के सपने साकार होते हैं। पिछले वर्ष जरूरतमंद विद्याथियों को पुराने पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। आजकल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी विद्यार्थी मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र (तनाव मुक्ति कक्ष) की स्थापना विद्याथियों को प्रकृति के करीब लाने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय भी इस विषय को लेकर काफी गंभीर है और विद्याथियों का मानसिक स्वास्थ्य आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
