Home पंजाबकपूरथला बेगोवाल में दिनदहाड़े युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बेगोवाल में दिनदहाड़े युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कपूरथला: पंजाब में कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार युवक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद युवक के दोस्तों और स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment