Home पंजाब Canada में रह रहे पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कनाडा सरकार 33,000 वर्कर्स को देगी डायरेक्ट PR

Canada में रह रहे पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कनाडा सरकार 33,000 वर्कर्स को देगी डायरेक्ट PR

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कनाडा/पंजाब : कनाडा में लंबे समय से PR होने का का इंतजार करने वाले लोगों का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार कनाडा गवर्नमेंट ने 33 हजार वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंस (PR) देने का फैसला किया है। कनाडा सरकार अब इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव के तहत देश में पहले से रह रहे 33 हजार वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंस (PR) देने जा रही है। टोरंटो स्टार को दिए एक इंटरव्यू में इमिग्रेशन मंत्री लीना मेटलेज डायब ने कहा कि 33 हजार वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंस (PR) देने का प्रोग्राम लॉन्च कर दिया गया है।

यह फैसला उन लोगों के लिए है जो कनाडा के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहकर वहां की इकोनॉमी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। इसका फायदा उन सभी भारतीय वर्कर्स को भी मिलेगा, जो अभी कनाडा में वर्क परमिट पर जॉब कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पढ़ने गए भारतीय छात्र भी इस स्कीम के दायरे में शामिल होंगे, अगर वे अभी वर्क परमिट लेकर नौकरी कर रहे हैं।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कनाडा की इमिग्रेशन मिनिस्टर लीना मेटलेज डायब ने बताया कि बजट 2025 में किए गए वादे के अनुसार वर्क परमिट पर काम कर रहे लोगों को अब तेजी से पीआर PR दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 में कम से कम 20 हजार वर्कर्स को पीआर दिया जाए। वहीँ 2027 में बाकी बचे हुए लोगों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि साल 2026 के पहले दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में ही 3,600 लोगों को इस स्कीम के तहत पर्मानेंट रेसिडेंस मिल चुका है। कनाडा सरकार की इस पॉलिसी का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब के उन लोगों को होगा जो कि कनाडा में लंबे समय से वर्क परमिट पर हैं और अपनी पीआर होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment