Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में खराब मौसम और ओलावृष्टि से बढ़ी बागबानों की चिंता, सेब के पेड़ टूटे

हिमाचल में खराब मौसम और ओलावृष्टि से बढ़ी बागबानों की चिंता, सेब के पेड़ टूटे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों हो रही ओलावृष्टि सेब के बागबानों के लिए कहर बन कर बरस रही है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों हो रही भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल खराब हो रही है, जिससे बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते भी हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में भी बागबानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस हफ्ते खासतौर पर 3 और 4 मई को भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि के साथ- साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान भी है। वहीं पांच और छह मई को भी येलो अलर्ट की चेतावनी बताई गई है। हालांकि आज और कल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन राज्य के कई भागों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश के आसार भी हैं।

इसके साथ ही आज सुबह से ही शिमला में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान भी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। बागबानों का कहना है कि उनके बगीचे में अधिकांश सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गए हैं। जिसके कारण पेड़ों पर लगे एंटी हेल नेट फट और पेड़ों की सपोर्ट के लिए लगाए गए बांस भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के एंटी हेल नेट पर जमने से सेब के पेड़ बीच से ही टूट गए हैं।

जानकारी के अनुसार बीते दिन शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 34.0 मिमी, शिमला 15.8 मिमी, कसौली 11.0मिमी, जतोन बैराग 9.4, नाहन 9.2, भटियात में 30.0 मिमी, कुफरी 25, सराहन 28.5 मिमी, सलूणी 20.2 मिमी, मनाली 14.0 मिमी, सियोबाग 6.2 मिमी, शिलारू 6.0, पंडोह 6.0 मिमी, ऊना 1 मिमी, नाहन 6 मिमी और सोलन में 3 मिमी बारिश हुई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment