
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर कांग्रेस शहरी के पूर्व उपप्रधान बलजीत सिंह सैंबी ने बिजली के पावर कट पर बोलते हुए कहा कि लगातार पावर कट के कारण इंडस्ट्री गंभीर संकट से गुजर रही है। उन्होंने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे उद्योगपतियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सैंबी ने आगे यह भी कहा कि मशीनों के बार-बार बंद होने से उत्पादन लागत बढ़ रही है और समय पर ऑर्डर पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर छोटे और मध्यम उद्योगों पर ज्यादा पड़ रहा है, जो पहले ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

