Home एजुकेशन सेंट सोल्जर और PPR ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के अंतिम संस्कार पर पहुंची कई बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां

सेंट सोल्जर और PPR ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के अंतिम संस्कार पर पहुंची कई बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

परिवार ने नाम आँखों से दी अनिल जी को अंतिम विदाई

जालंधर: सेंट सोल्जर ग्रुप और पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन और जालंधर के प्रमुख समाजसेवी अनिल चोपड़ा का अकस्मात निधन हो गया। एक प्रमुख समाजसेवी और बिज़नेसमैन का अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार, मित्रों और शहर को एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे राजन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, जिसके बाद से शिक्षा जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार द्वारा अनिल जी का अंतिम संस्कार आज शाम जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे राजन चोपड़ा ने उन्हें मुखाग्नि भेंट की। इस दौरान उनके छोटा बेटा प्रिंस चोपड़ा भी साथ थे। इस दौरान अंजिल जी की पत्नी संगीता चोपड़ा ने भी अपने जीवन साथी को नाम आँखों से अलविदा कहा। इस दुःख की घडी में परिवार के साथ दुःख बांटने के लिए शिक्षा जगत से, राजनीतिक और कई बड़ी सामाजिक हस्तियां भी शमशान घाट पहुंची।

उनके संस्कार पर भाजपा की तरफ से पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, जालंधर शहरी प्रधान सुशिल शर्मा, शहरी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक (जालंधर उत्तर) के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक (जालंधर सेंट्रल ) मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक (जालंधर पश्चिम) शीतल अंगुराल, अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, दीपक बाली सहित अन्य कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने नम आँखों से अनिल जी को अंतिम विदाई दी।

श्री अनिल चोपड़ा जी का जन्म 26 अप्रैल 1954 को हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और उद्योगपति थे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दूरदर्शी सोच के बल पर सेंट सोल्जर ग्रुप और पीपीआर ग्रुप के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज उनके संस्थान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान चल रहे हैं, जहां हजारों छात्र अपने भविष्य को संवार रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्थानों ने नई ऊंचाइयों को छुआ और हजारों छात्रों का भविष्य संवारा। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।सेंट सोल्जर ग्रुप और पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन और जालंधर के प्रमुख समाजसेवी अनिल चोपड़ा का अकस्मात निधन हो गया। एक प्रमुख समाजसेवी और बिज़नेसमैन का अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार, मित्रों और शहर को एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे राजन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, जिसके बाद से शिक्षा जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार द्वारा अनिल जी का अंतिम संस्कार आज शाम जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे राजन चोपड़ा ने उन्हें मुखाग्नि भेंट की। इस दौरान उनके छोटा बेटा प्रिंस चोपड़ा भी साथ थे। इस दौरान अंजिल जी की पत्नी संगीता चोपड़ा ने भी अपने जीवन साथी को नाम आँखों से अलविदा कहा। इस दुःख की घडी में परिवार के साथ दुःख बांटने के लिए शिक्षा जगत से, राजनितिक और कई बड़ी सामाजिक हस्तियां भी शमशान घाट पहुंची।

उनके संस्कार पर भाजपा की तरफ से पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, जालंधर शहरी प्रधान सुशिल शर्मा, शहरी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक (जालंधर उत्तर) के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक (जालंधर सेंट्रल ) मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक (जालंधर पश्चिम) शीतल अंगुराल, अकाली दल से मोहिंदर सिंह केपी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, दीपक बाली सहित अन्य कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने नम आँखों से अनिल जी को अंतिम विदाई दी।

श्री अनिल चोपड़ा जी का जन्म 26 अप्रैल 1954 को हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और उद्योगपति थे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दूरदर्शी सोच के बल पर सेंट सोल्जर ग्रुप और पीपीआर ग्रुप के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज उनके संस्थान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान चल रहे हैं, जहां हजारों छात्र अपने भविष्य को संवार रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्थानों ने नई ऊंचाइयों को छुआ और हजारों छात्रों का भविष्य संवारा। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment