Home Uncategorized नकोदर में चोरों ने एक साथ 3 दुकानों पर धावा बोला, लाखों का सामान ले हुए फरार

नकोदर में चोरों ने एक साथ 3 दुकानों पर धावा बोला, लाखों का सामान ले हुए फरार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के नकोदर इलाके में आज चोरों ने एक साथ 3 दुकानों को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जिले के नकोदर शहर में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दुकानों से लाखों का सामना लेकर फरा हो गए।

इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते समाज सेवक बॉबी शर्मा ने बताया कि सुबह जब वे अपने ऑफिस के बगल में चाय वाले के कमरे में सामान लेने गए, तो चाय बेचने वाले ने बताया कि उनका फ्रिज ऑफिस के बाहर पड़ा है। जब उन्होंने ऑफिस में जाकर देखा तो वहां से एसी और फ्रिज गायब थे। जबकि चाय वाले के 2 सिलेंडर और पंखे भी चोर चोरी कर ले गएथे। इसके साथ ही एक अन्य दुकानदार का ग्राइंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी हुआ है।

आगे उन्होंने हैरानी वाली बात यह भी बताई कि चोरी के दौरान चोरों ने फ्रिज में रखी बियर भी पी थी। बॉबी ने बताया कि चोरी की शिकायत
सिटी नकोदर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं

 

 

You may also like

Leave a Comment