Home दिल्ली महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बेटा पार्थ बना राज्यसभा सदस्य, सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बेटा पार्थ बना राज्यसभा सदस्य, सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: दिवंगत नेता अजित पवार के पुत्र आज आधिकारिक तौर पर राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। नई दिल्ली के संसद भवन में आज राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले नव निर्वाचित सदस्य पार्थ अजीत पवार को शपथ दिलाई। इस दौरान पार्थ पावर ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पावर की पत्नी सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की जो सीट खाली हुई, उसी सीट पर पार्थ पवार को निर्वाचित किया गया। इसे पार्थ पावर की दिल्ली में उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं आज शपथ समारोह के अवसर पर राज्यसभा के सदन नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल पटेल, लोकसभा सदस्य तात्करे सुनील दत्तात्रेय, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment