Home जालंधर प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सुधीर शर्मा भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद द्वारा सम्मानित

प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सुधीर शर्मा भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद द्वारा सम्मानित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद ने नई दिल्ली में एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में देशभर से आए विशिष्ट व्यक्तियों को समाज सेवा उद्यमिता शिक्षा कला लोक सेवा और सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष मंत्री सुनील भराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह के दौरान जालंधर के प्रसिद्ध आर्य समाजी एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. सुधीर शर्मा को भी उनकी समाज सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए परिषद् द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान श्री सम्मान परिषद के अध्यक्ष तपन कुमार रौतरी ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना है जिनका कार्य समाज के प्रति समर्पणए ईमानदारी और सेवा की भावना को दिखता है।
उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से हम एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं जो उत्कृष्टता का सम्मान करे और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों को पहचान दिलाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करे।

इस अवसर पर श्री सम्मान परिषद की सीईओ कविता बजाज ने कहा यह कार्यक्रम देशभर से आने वाली प्रेरणादायक कहानियों का उत्सव है। जहां एक ही मंच पर 150 से अधिक उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों का इकठ्ठा होना भारत में मौजूद प्रतिभा और समर्पण की अद्भुत विविधता को दर्शाता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह समारोह न केवल उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करता है बल्कि उनके सफर को अन्य कईयों के लिए प्रेरणा बनने का मौका देता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment