Home जालंधर नई एल्बम ‘इश्का वे’ की प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचा पंजाबी सिंगर कंठ कलेर, रिलीज किया पोस्टर

नई एल्बम ‘इश्का वे’ की प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचा पंजाबी सिंगर कंठ कलेर, रिलीज किया पोस्टर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के प्रेस क्लब में बुधवार को पंजाब के सुरीले सिंगर कंठ कलेर अपनी टीम के साथ अपनी नई एल्बम ‘इश्का वे’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी नई एल्बम ‘इश्का वे’ का पोस्टर लॉन्च किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनका नया एल्बम ‘इश्का वे’ लंबे इंतज़ार के बाद दर्शकों के सामने कल यानि 2 अप्रैल को पेश किया जा रहा है। उन्होंने एल्बम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एल्बम ‘इश्का वे’ में कंठ कलेर ने पम मोरो वाला, कमल मान, मिंटू हेयर, मल्ल कलेरां वाला, कमल कलेर, नरिंदर कुमार, मन मंदीप, सनी खालड़ा जैसे जाने-माने गीतकारों के गानों को अपनी आवाज़ दी है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बतया कि इश्का वे, मोहब्बत, जुदाईयां, मींह, दिल टूटिया, जिक्र, हाल, चढ़ते सूरज, खंब जैसे गानों को मशहूर म्यूज़िशियन जस्सी ब्रदर्स, बमन, कुशान क्लेयर, सनी विक, रजीव बी भल्ला ने अपनी प्यारी धुनों में गाया है, इनमें से कुछ गानों के वीडियो कनाडा की खूबसूरत जगहों पर हैरी जॉर्डन फिल्म्स और पंजाब में ई.डी. एमर्स ने शूट किए हैं और इस एल्बम को केके म्यूज़िक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके एल्बम में शामिल गानों का ऑडियो हर प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा। अंत में उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि र

 

 

You may also like

Leave a Comment