
दोआबा न्यूज़लाइन
शिमला: देशभर के साथ-साथ आज हिमाचल में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल तथा CM ने प्रदेशवासियों को दी होली उत्सव की बधाई


इस मौके पर शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा।
इसके साथ ही सीएम ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएं।

डिप्टी CM ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
वहीं प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार प्यार, भाईचारे और खुशी का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देता है और हम सभी को जिम्मेदारी से इस त्योहार को मनाना चाहिए।
