Home जालंधर जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,दो काबू

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,दो काबू

by Doaba News Line

जालंधर : एएसआई सरवण सिंह, थाना शाहकोट ने पुलिस पार्टी सहित क्षेत्र में गश्त के दौरान नजदीक गांव थम्मूवाल से एक कार नंबर PB-33-E-3651 मार्का स्विफ्ट डिजायर (रंग सफेद) में सवार कार चालक बलजीत सिंह उर्फ बलजीता पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बीटला थाना महितपुर जिला जालंधर तथा उसके साथ बैठे लवप्रीत सिंह उर्फ समर पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जोधे थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का को काबू किया।

तलाशी लेने पर बलजीत सिंह उर्फ बलजीता से 102 ग्राम हेरोइन तथा लवप्रीत सिंह उर्फ समर से 101 ग्राम हेरोइन, कुल 203 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 44 दिनांक 20.02.2026 अधीन धारा 21/61/85 NDPS Act थाना शाहकोट जिला जालंधर में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है तथा दोनों से गहन पूछताछ जारी है। नशा तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों संबंधी अहम सुराग मिलने की संभावना है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment