Home जालंधर किसानों ने घेरा जालंधर DC कार्यलय, मान सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

किसानों ने घेरा जालंधर DC कार्यलय, मान सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार किसान-मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले आज शहर के डीसी कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान किसानों और मजदूरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल यह विरोध मनरेगा योजना में सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों को लेकर किसानों और मजदूरों द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का भी कड़ा विरोध किया। किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे अपने गांवों और घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। उनका मानना है कि ये मीटर निजीकरण की ओर एक कदम हैं और इससे बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी होगी, जिसे गरीब वर्ग के लोग सहन नहीं कर पाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार इन जन-विरोधी फैसलों को वापस नहीं लेती, उनका संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में वे पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेंगे। इस रोष प्रदर्शन में जिले भर से आए किसानों और मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों को चुनौती दी।

वहीं यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार एक तरफ आम आदमी की सरकार होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जो सीधे तौर पर गरीबों और किसानों की जेब पर डाका डाल रही है।

वहीं किसानों ने पंजाब सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर विभाग ने जबरन मीटर लगाने की कोशिश की, तो अधिकारी और कर्मचारी खुद इसके जिम्मेदार होंगे। यूनियन नेताओं ने अंत में घोषणा की कि यह केवल एक शुरुआत है। यदि पंजाब सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई फैसला नहीं किया तो वे राज्य स्तरीय आंदोलन का कदम उठाएंगे।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment