Home क्राईम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली करवाया

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली करवाया

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अहमदाबा/वडोदरा: गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद के 32 स्कूलों को आज ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गुजरात के वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूलों में अफरा- तफरी मच गई। धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद सभी स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों और स्टाफ को घर भेजकर स्कूलों को खाली करवा दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन, बम स्क्वार्ड और डॉग स्क्वॉड को दी गई।

वहीं स्कूलों से सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मोके पर पहुंची और स्कूल परिसरों में जाँच में जुट गईं। स्कूलों को खाली करवा लिया गया है और वाहनों व स्कूल परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी खाली करा लिया गया है। वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि टीचर्स और स्टूडेंट को स्कूलों से घर भेज दिया गया है। 9 स्कूलों पर जांच पूरी हो चुकी है, बाकी जगह जारी है। इस सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि ईमेल किस आईडी से और कहां से भेजा गया है।

स्कूलों को आए धमकी भरी ईमेल में लिखा हुआ है कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। बता दें कि अभी 5 दिन पहले ही पंजाब के मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

धमकी भरी E-MAIL


 

 

 

You may also like

Leave a Comment