Home पंजाब पंजाब में 3 घंटे TOLL FREE, टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में 3 घंटे TOLL FREE, टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब सरकार के राज्य में टोल प्लाजा पर बूथलेस पॉलिसी के विरोध के चलते आज टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) ने पूरे प्रदेश में आज टोल प्लाजा पर प्रदर्शन का एलान किया था। यूनियन की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में आज राज्य के टोल प्लाजों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी रोष प्रदर्शन के चलते लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूरी तरह फ्री किया गया। इस दौरान सभी वाहनों के लिए टोल प्लाजा से गुजरना बिलकुल फ्री है।

इस दौरान लुधियाना में प्रदर्शनकारी यूनियन नेताओं ने कैशलेस पॉलिसी का सरासर विरोध किया है। कर्मचारियों के मुताबिक सरकार की बूथलेस पॉलिसी से उनकी नौकरियां खतरे में हैं। यूनियन का आरोप है कि डिजिटल सिस्टम के नाम पर कर्मचारियों की छांटी की जा रही है। उन्होंने सरकार से टोल बूथों को खत्म करने की योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है। इसी के चलते कर्मचारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा में बुधवार को 3 घंटे तक जनता के लिए टोल के बैरियर खोल दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग वहां शामिल हुए।

 

 

You may also like

Leave a Comment