Home देश विधानसभा 2026 Election : तमिलनाडु के रुझानों में दिखा बढ़ा उलटफेर, 2 साल पुरानी TVK चल रही आगे, पढ़ें खबर…

विधानसभा 2026 Election : तमिलनाडु के रुझानों में दिखा बढ़ा उलटफेर, 2 साल पुरानी TVK चल रही आगे, पढ़ें खबर…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

विधानसभा 2026 Election: देश में आज सुबह से असम, तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

लेकिन तमिलनाडु में इन चुनाव नतीजों में एक बड़ा उलटफेर देखें को मिल रहा है। ताजा रुझानों के अनुसार एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK नंबर वन पर चल रही है। TVK कुल 234 सीटों में से 110 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्ताधारी DMK महज 60 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। इसके साथ ही AIADMK 64 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है और अन्य 0 पर हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं।

वहीं अगर बात करें केरलम विधानसभा रुजाहनों कि तो वहां UDF आगे चल रही है। केरल में 140 सीटों में UDF को 99 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 35 सीटों पर बढ़त मिली हुई है जबकि बीजेपी को 3 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं। साफतोर पर कहें तो केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी मारते हुए दिखाई दे रही है।

असम में ताजा रुझानों में कुल 126 सीटों में बीजेपी को 98 सीटों पर बढ़त में है। कांग्रेस को 26 सीटें मिली हैं। जबकि अन्य को 2 सीटें मिली हैं।

इसके साथ ही पुडुचेरी में भी कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 15 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस गठबंधन को 11 सीटें मिल रही हैं जबकि अन्य को 3 सीटें मिली हैं ।

खबर यह भी सामने आ रही है कि आज 5 राज्यों के नतीजों के बाद शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जश्न में शामिल होने के लिए BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment