Home एजुकेशन लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज (ऑप्टोमेट्री) द्वारा विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 का आयोजन दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संस्थान परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य शिव मोदगिल एवं नेहा वासुदेव के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथियों डॉ. भावना गर्ग, भावना कपूर, सचिन मल्होत्रा तथा अशोक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भावना गर्ग एवं भाव्या ने नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जागरूकता प्रदान की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्र स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना तथा दृष्टि देखभाल के क्षेत्र में ऑप्टोमेट्रिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुति, स्किट एवं भाषणों के माध्यम से आंखों की देखभाल, नियमित नेत्र जांच, डिजिटल आई स्ट्रेन तथा समय पर उपचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऑप्टोमेट्री केवल दृष्टि सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आंखों से संबंधित रोगों की प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।–

 

 

You may also like

Leave a Comment