



दोआबा न्यूज़लाइन


नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद बीजेपी दिल्ली के 3 सांसदों को सज्जन कुमार के घर पर शोक व्यक्त के लिए जाना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी दिल्ली के 3 सांसदों कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को सज्जन के घर पर शोक व्यक्त के लिए जाने पर जमकर फटकार लगाई है।



बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सांसद कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया ने सज्जन कुमार के आवास का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस कदम पर भारी नाराजगी व्यक्त की थी।
बताते चलें कि बीते 20 अगस्त को तिहाड़ जेल में बंद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे तिहाड़ जेल में 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। दिल्ली के इन 3 सांसदों के इस कारनामे पर भाजपा के कई मंत्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।


भाजपा नेता एचएस फुल्का ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बीजेपी नेताओं का यह दौरा विशेष रूप से आपत्तिजनक था।क्योंकि भाजपा ने लगातार सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के न्याय के संघर्ष का समर्थन किया था और पीड़ितों के परिवारों द्वारा कुमार को जेल में ही रखने के प्रयासों का समर्थन किया था। हमें पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए, जिनमें से कई लोग आज भी उन दिनों की भयावहता को जी रहे हैं। मैं इन तीनों सांसदों का बहिष्कार करता हूं।



