Home पंजाब पंजाब मेल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में मिले लापता नाबालिग बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया

पंजाब मेल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में मिले लापता नाबालिग बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12138 में ड्यूटी पर तैनात टीटीआई विशाल ने आज यानि 5 फ़रवरी को बी-3 कोच में टिकट चेकिंग के दौरान लगभग 7-8 वर्ष के एक अकेले बच्चे को देखा। बच्चे ने बताया कि वह बठिंडा रेलवे स्टेशन पर गलती से ट्रेन में चढ़ गया। जिसके बाद विशाल ने अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल आरपीएफ नियंत्रण कक्ष, दिल्ली से संपर्क किया तथा बच्चे को स्क्वैडिंग टीम के हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह व उनके अन्य दो साथियों की मदद से जाखल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ स्टाफ को सौंप दिया। आरपीएफ द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सैनी ने बताया कि टीटीई विशाल की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के परिणामस्वरूप एक छोटा बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ ने अत्यंत तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया जो रेलवे की छवि को गौरवान्वित करती है साथ ही यह समस्त रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment