

दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: आय से अधिक संपत्ति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से फिर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आज आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई थी। फिलहाल अभी तक अकाली नेता मजीठिया को राहत नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

बताते चलें कि विजिलेंस टीम ने 25 जून को बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर तड़के छापामारी की थी। इस दौरान विजिलेंस टीम छापेमारी के बाद उन्हें अपने साथ ले गई थी। इस समय वह नाभा जेल में बंद हैं।

