दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के लोगों को सुविधा प्रदान करते हुए इंडिगो एयरलाइन्स आदमपुर- मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार कल 2 जुलाई से आदमपुर-मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
इस सम्बन्ध में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह सिर्फ एक नई उड़ान नहीं है, बल्कि यह सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला एक ऐतिहासिक फैसला है। पहले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए पंजाब से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) तक पहुंचना कठिन था। लेकिन अब कुछ घंटों में आदमपुर से सिख श्रद्वालु सीधी उड़ान भरकर मुंबई जा सकते हैं। वहां से आसानी से संगत तख्त श्री हुजूर साहिब में माथा टेक सकेगी।
जानकारी के अनुसार ये फ्लाइट करीब ढ़ाई घंटे में आदमपुर से मुंबई पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से चलेगी और शाम 6 बजे मुंबई पहुंचेगी। हर रोज फ्लाइट का यही समय रहेगा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट आदमपुर एयरपोर्ट से रोजाना मुंबई जाएगी। जिससे मुंबई के बाद नांदेड़ सहित अन्य जगहों की यात्रा में भी सहूलियत मिलेगी।