Home हिमाचल प्रदेश सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी में बालकनी से कूदा छात्र, आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी में बालकनी से कूदा छात्र, आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है छात्र

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी में बीती देर रात एक स्टूडेंट ने हॉस्टल से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए शिमला के IGMC में भर्ती करवाया गया है। घायल छात्र की पहचान आयान हुसैन निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आयान बुधवार सुबह से ही परेशान था। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त उसने पहले खाने को नमकीन मांगी और बाद में सहपाठी को अपने मोबाइल नंबर पर रिंग देने को कहा, क्योंकि उसका मोबाइल कहीं खो गया था। पुलिस को यह बात आयान के सहपाठियों ने बताई है। दोस्तों के अनुसार इसके बाद आयान ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। इस दौरान एक छात्र ने रोकने कि कोशिश की और पकड़ भी लिया, लेकिन कुछ देर बाद वह उसके हाथ से छूट गया। इससे आयान नीचे गिर गया। इसके बाद दूसरे छात्र भी इकट्ठे हुए और आयान को उस गली से बाहर निकाला।

वहीं कैंपस में आयान के सुसाइड प्रयास के बाद दूसरे छात्रों ने देर रात तक हंगामा व नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार समय पर नहीं मिलने से छात्र भड़क गए। फिलहाल पुलिस ने रात में ही आयान के परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना पाकर छात्र के परिजन भी आईजीएमसी पहुंचे। वहीं पुलिस आयान की स्टेटमेंट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment