Home क्राईम देहात पुलिस ने गोराया में अवैध शराब भट्ठी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

देहात पुलिस ने गोराया में अवैध शराब भट्ठी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब भट्ठी का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार देहात पुलिस ने गोराया के गांव रूड़का में एक हवेली में छापामारी कर गैर-कानूनी शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 10,000 लीटर लाहन, 1,00,000 ML गैर-कानूनी शराब, चालू भट्टी का सामान, गैस सिलेंडर, डिस्टिलरी टब, गैस भट्टी और चार ड्रम बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर SHO सिकंदर सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम ने गांव रूड़का में अचानक छापेमारी की। सूचना मिली थी कि गांव में बड़े स्तर पर जहरीली शराब बनाई और सप्लाई की जा रही है। जिस पर तुरंत करवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि मौके पर एक बड़े पतीले में भट्टी चलाकर शराब निकाली जा रही थी।

वहीं पुलिस टीम को मौके से जमीन में दबे हुए 4 बड़े ड्रम मिले, जिन्हें सीमेंट से ढका गया था ताकि किसी को शक न हो। तलाशी लेने पर इन ड्रमों और भट्टी से कुल 10,000 लीटर लाहन, बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार भट्टी इतनी बड़ी थी कि इसमें एक समय में 5 हजार लीटर तक लाहन बनाई जा सकती थी।

पुलिस के अनुसार यह अवैध धंधा दो सगे भाई, सुखदेव सिंह और बहादुर सिंह चला रहे थे। आरोपियों ने हवेली के आंगन में खास बंकर बनाए थे, जहां से वे बोतलों के जरिए शराब निकालते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुखदेव सिंह के खिलाफ पहले से 6 और बहादुर सिंह के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से सुखदेव सिंह और उसके साथ काम करने वाले बिहार निवासी नत्थू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा भाई बहादुर सिंह मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment