Wednesday, September 24, 2025
Home पंजाब पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने बढ़ाया मदद का हाथ, गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों को दी 10 भैंसे

पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने बढ़ाया मदद का हाथ, गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों को दी 10 भैंसे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

गुरदासपुर: पंजाब में भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण आई बाढ़ के कारण कई जिलों में बहुत नुकसान हुआ है। इस आपदा की घड़ी में पंजाब के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए कई समाजित संस्थाएं, पंजाबी इंडस्ट्री और इसके साथ ही बॉलीवुड के भी कई स्टार्स ने आगे आकर मदद की और अब भी कर रहे हैं। इसकी कड़ी में अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, गीतकार और संगीत निर्माता गैरी संधू ने गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10 उच्च नस्ल की भैंसें दी हैं।

बता दें कि बीते दिनों आई बाढ़ के कारण पंजाब के कई जिले जैसे अमृतसर, गुरदासपुर और अन्य के कई गांवों में लोगों के पशु बाढ़ में बह गए और कई पानी में डूबने के चलते मर गए। इसी बीच अब गायक गैरी ने बाढ़ प्रभावित लोगों, जिनकी भेंसे पानी में बह गई थी या मर गई थीं उन्हें उच्च नस्ल की भैंसें देकर उनकी मदद की है। ऐसे मुश्किल समय में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पंजाबी गायक गैरी संधू ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार गैरी संधू ने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र की दाना मंडी में उन परिवारों की मदद की, जिनके मवेशी (भैंसें) इस बाढ़ में बह गए या मर गए थे। वहीं आज गैरी संधू की टीम ने 10 उच्च नस्ल की भैंसें उन जरूरतमंद परिवारों को भेंट कीं, जो डेरा बाबा नानक क्षेत्र के विभिन्न गांवों, जिनमें पिंड माछीवाड़ा फतेहगढ़ चूडियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्टार्स द्वारा इस मुसीबत की घड़ी में ये मदद एक संदेश है कि हम सब साथ हैं और मुश्किल समय में कोई अकेला नहीं है।

You may also like

Leave a Comment