Home जालंधर APJ कॉलेज के नवागत विद्यार्थियों के लिए और ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

APJ कॉलेज के नवागत विद्यार्थियों के लिए और ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के नवागत विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने ओरियंटेशन प्रोग्राम के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी के प्रेरणा एवं दूरदर्शिता से हमेशा कॉलेज ने प्रत्येक क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुआ है। एपीजे एजुकेशन, एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया एवं लीड-एजुकेशन वर्टिकल,एपीजे एजुकेशन तथा प्रो-चांसलर एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी डॉ. नेहा बर्लिया का हमेशा से यही मानना है कि केवल डिग्री हासिल करना ही जीवन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि कॉलेज में हर विद्यार्थी को उसकी प्रतिभा के अनुसार मंच प्रदान किया जाए ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

वहीं डॉ. ढींगरा ने कहा कि एपीजे की फुल फॉर्म भी ‘ए’ से एकेडमिक ‘पी’ से ‘प्लेसमेंट’ एवं डबल ‘इ’से ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन’ अर्थात गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करते हुए आप अपना उज्जवल भविष्य बना सके। उन्होंने कहा कि कॉलेज की जिंदगी स्कूल की जिंदगी से बिलकुल अलग होती है यह वो समय है जब आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए सही दिशा पर आगे बढ़ते हुए मेहनत करनी है और अपने समय का एक भी पल व्यर्थ नहीं गवाना है क्योंकि यही तीन या चार वर्ष आपकी पूरी जिंदगी के निर्माण में नींव का काम करते हैं। डॉ. ढींगरा ने विद्यार्थियों को विभिन्न ग्रुप्स जैसे एनएसएस, एनसीसी, एससीए, लिटरेरी क्लब, आईटी फोरम, मैक फोरम का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया और कहा केवल सिलेबस पूरा करके और पेपर दे देना ही कॉलेज की लाइफ का उद्देश्य नहीं है बल्कि यहां पर अपने आप में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न ग्रुप को ज्वाइन करके अपने व्यक्तित्व का विकास करना जरूरी हो जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप के सर्वांगीण विकास के लिए को-करिकुलर एक्टिविटीज में भाग लेना बहुत ही जरूरी है। डॉ. ढींगरा ने विद्यार्थियों को यह भी कहा कि वे पुस्तकालय को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। कॉलेज की विशेष उपलब्धियों से विद्यार्थियों को परिचित करवाते हुए डॉ नीरजा ने बताया कि निरंतर 26 वर्षों से हमारा कॉलेज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित जोनल, इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल चैंपियनशिप जीतता रहा है और कॉलेज के विद्यार्थी नाॅर्थ एवं नेशनल यूथफेस्टिवल में जाकर भी कॉलेज का नाम रोशन करते हैं और आप भी अपनी रुचि एवं प्रतिभा को देखते हुए यूथ फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बने।

इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुप्रीत तलवाड़ एवं मैडम रजनी कुमार ने विद्यार्थियों को कॉलेज की उपलब्धियां से परिचित करवाते हुए निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment