Home राज्य राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में भयानक आग लगने से जिंदा जले 8 मजदूर

राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में भयानक आग लगने से जिंदा जले 8 मजदूर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

PM मोदी ने घटना पर जताया शोक

भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री आज सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें तुरंत इलाज के दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। घटनास्थल से दिल को झंझोड़ कर रख देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जहां दिख रहा है कि मौके पर हादसे में बुरी तरह जले शव पड़े हुए हैं। जबकि कई शवों के तो कंकाल भर बचे हैं। कई जगह शरीर के अंग जगह जगह बिखरे पड़े हुए हैं।


 

वहीं फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गईं। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटनास्थल पर दोपहर करीब 12 30 बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। जिन्होंने जानकारी देते हुए दिखाया कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। उनका कहना है कि गैस रिसाव नहीं था। उनके अनुसारहादसे में मरने वाले 8 लोगों में से 5 की जानकारी मिल गई है। शिनाख्त किए गए 5 मजदूर बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे, अब रिकॅार्ड से इनके नाम व अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के मौके पर अंग जगह जगह बिखरे पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। फैक्ट्री का मालिक राजेंद्र बताया जा रहा है जो फैक्ट्री में इतना बड़ा हादसा होने के बाद अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। घटनास्थल से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं।

वहीं इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुःख जताया है। CM भजनलाल ने पोस्ट में कहा कि फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।ॐ…

 

 

You may also like

Leave a Comment