Home जालंधर AAP में शामिल हुए जालंधर के मशहूर उद्योगपति नितिन कोहली, पार्टी ने सौंपी सेट्रल हलके की जिम्मेदारी

AAP में शामिल हुए जालंधर के मशहूर उद्योगपति नितिन कोहली, पार्टी ने सौंपी सेट्रल हलके की जिम्मेदारी

by Doaba News Line

MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई को लेकर अमन अरोड़ा ने दिया बड़ा बयान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनते हुए आज जालंधर के मशहूर उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहली ने पार्टी ज्वाइन कर ली है। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। उन्होंने नितिन कोहाली को हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त कर हलके की जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोहली वहां पर दफ्तर भी खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को भी सुनेंगे।

आज आप पार्टी ने जालंधर के निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने नितिन कोहली को पार्टी ज्वाइन करवाई। इस दौरान पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। वहीं जब मीडिया ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया। इससे बड़ी कार्रवाई ओर क्या की जा सकती है। अब भी कोई जवाब देना बाकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की तरफ से अब रमन अरोड़ा के हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उससे कोई लिहाज नहीं किया जाएगा।

बता दें कि जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया है और मामले में जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment