



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह और एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह कमिश्नरेट जालंधर की देखरेख में 29-07-2026 को इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (इआरएस) ऑफिस ट्रैफिक विंग कमिश्नरेट जालंधर ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट और गम बूट बांटे।



इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (इआरएस) ऑफिस ट्रैफिक विंग कमिश्नरेट जालंधर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट और गम बूट बांटे ताकि बारिश के मौसम में ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी सेवाएं देने में उनकी मदद हो सके और वे बिना रुके जनता के हित में अपनी सेवाएं दे सकें। इस दौरान 100 रेनकोट और 100 गम बूट बनते गए।





