दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर के पॉश एरिया श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से बीते दिन एक बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार
श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में बीते दिन शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे मकान नंबर 262 में एक हमलावर युवक दातर लेकर घुस गया। घर में हमलावर को देख कर महिलाएं चीखने चिल्लाने लग गईं। इस दौरान हमलावर ने घर में एक बुजुर्ग महिला पर दातर से हमला कर दिया।
यह सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि एक युवक महिला के पीछे भागता हुआ घर के मैन गेट तक आता है और महिला पर दातर से हमला कर देता है, जिससे महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार महिलाएं युवक को देखकर घर से बाहर की तरफ भागीं, लेकिनलुटेरे ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर दातर मार दिया। इस हमले में 65 साल की नीलम गुप्ता के हाथ पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाका निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने दी है।