Home पंजाब पंजाब और चंडीगढ़ में रात से तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश, पहाड़ों में ताजा बर्फ़बारी

पंजाब और चंडीगढ़ में रात से तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश, पहाड़ों में ताजा बर्फ़बारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब/हिमाचल: पंजाब और चंडीगढ़ में बीती रात से ही तेज हवाएं और आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि पंजाब में सबसे कम टेंपरेचर 3.2 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला आदि जगहों पर दिन भर रुक-रुककर बारिश बताई है। विभाग ने 78% तक बारिश की संभावना बताई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट है।

वहीं पहाड़ी इलाकों में बीती रात से ही कई जगह तेज बारिश और ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फ़बारी ही रही है। अगर बात करें हिमाचल प्रदेश की तो वहां ऊंचे पहाड़ों पर देर रात से ही बर्फबारी जारी है और निचले इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार शिमला और मनाली समेत हिमाचल के अधिकांश भागों में इस विंटर सीजन की पहली स्नोफॉल हुई है। बीती रात से हो रही बर्फ़बारी के कारण ऊँचे पहाड़, घर और पेड़ बर्फ की सफ़ेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं।

वहीं बीती रात से हुए ताजा हिमपात के कारण हिमाचल में आए टूरिस्ट इसका खूब मजा ले रहे हैं। शिमला के रिज पर भी आज टूरिस्ट बर्फ के बीच मस्ती करते नजर आए। बताया जा रहा है कि शिमला में देर रात से ही बर्फीला तूफान चल रहा है। कहा जा रहा है कि शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी होगी। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज भी चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंची चोटियों पर दिनभर भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं चंबा के भरमौर में तेज तूफान से घर की छत भी उड़ने की खबर सामने आई है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment