Saturday, August 23, 2025
Home जालंधर जालंधर : केयर बेस्ट सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में ”हड्डियों की घनत्व” के लिए लगाया गया मुफ्त शिविर  

जालंधर : केयर बेस्ट सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में ”हड्डियों की घनत्व” के लिए लगाया गया मुफ्त शिविर  

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर :  केयर बेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक दिन के लिए फ्री हड्डियों की बीमारियों से संबंधित कैंप लगाया गया। इस दौरान दूर-दराज से लगभग 80 से 100 मरीजों का चेकउप किया। डॉ अजय दीप सिंह ने कैंप की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य हड्डियों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और हड्डियों के घनत्व में कमी (ऑस्टियोपीनिया) या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों का जल्द पता लगाना था।
इस दौरान उन्होंने विटामिन-डी के महत्व के बारे में बताया और कैसे इसकी आपूर्ति की जा सकती है, इसके बारे में भी लोगों को अवेयर किया। उनका कहना है कि 40 की उम्र के बाद  हड्डियों का कमजोर होना और फ्रैक्चर देखने को मिलता हैं। महिलाओं में ज्यादातर चूल्हे, गुट और मनके दबने के केस आते हैं।  क्योकि हमारा खान-पीन ठीक नहीं होता, जिससे यह परेशानी आती है।  

जानकारी देते हुए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ रमन चावला ने लोगों को कुछ टिप्स दिए, जैसे अगर अटैक आया है तो उस समय क्या करना चाहिए? हार्ट अटैक आने के बाद जल्द ही डिस्प्रिन की गोली की मदद से लगभग 30 प्रतिशत लोगों की जान बच जाती हैं। मरीज को पानी में डिस्प्रिन की गोली घोल कर दें।  यदि व्यक्ति बेहोश है, तो सीपीआर (CPR) शुरू करें। डॉ. चावला ने यह भी बताया कि हृदय रोग के लक्षणों को पहचानना और समय पर चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है। कुछ सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, और चक्कर आना शामिल हैं। इसके लिए हमें ज्यादा तेल-घी, फ़ास्ट फ़ूड, शराब और नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। हमें व्यायाम और सैर जरुरु करनी चाहिए, इससे हृदय रोग से बचा जा सकता है।  

गौरतलब है कि नॉर्थ भारत का एक प्रसिद्ध मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। यह अस्पताल उन्नत चिकित्सा सुविधाएं, अनुभवी चिकित्सा कर्मचारी और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों और स्थितियों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य सर्विस दी जाती है।’

You may also like

Leave a Comment