
दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : जालंधर के भार्गव नगर थाने के नजदीक केंद्र सरकार की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल की अध्यक्षता मे जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पार्षद तरविंदर सोई, पार्षद अजय बबल, पार्षद पति दर्शन भगत, पार्षद पति अमित सिंह संधा, एडवोकेट हरमिंदर संधू, मंडल भाजपा प्रधान मनीष बल, भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा विशेष रूप से मिले।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने दोनों अधिकारियों को लिखित शिकायत समेत पंजाब सरकार के चीफ सेक्टरी, डीसी जालंधर, सेक्रेटरी निकाय विभाग द्वारा निगम कमिश्नर जालंधर को इस विवादित केंद्र सरकार की जमीन पर किसी भी तरह का कोई निर्माण ना करने के लिखित ऑर्डर की कापी समेत नक्शा दिया। वही शीतल अंगूराल ने केंद्र सरकार की सेंट्रल गवर्नमेंट की मलकियत वाली फर्द इंतकाल की कॉपियां भी अधिकारियों को फोटो समेत शिकायत के साथ दर्ज करवाई है। शीतल ने डीसी को बताया कि जो लोग 1992 की रजिस्ट्री का दावा कर रहे है उनकी निशानदेही रजिस्ट्री पर साइड, खसरा नंबर कहां के है और इस केंद्र सरकार की जमीन पर उनकी मलकियत किस अलॉटमेंट लेटर अथवा किस दस्तावेज के अधार पर खड़ी है उसकी भी जांच हो अगर कुछ भी गलत पाया जाता है ,तो तुरंत इंतकाल रजिस्ट्री कैंसिल कर दोषी अधिकारियों समेत अवैध कब्जाधारियों और उनको संरक्षण देकर सरकारी जमीन कब्जाने की कोशिश करने वालों पर कानूनी कारवाई की जाए।





शीतल ने कहा फर्द केंद्र सरकार के नाम पंजाब सरकार के सेक्रेटरी और डी. सी द्वारा रोक के लिखित ऑर्डर मौजूद है। अब नगर निगम जालंधर के अधिकारियों की नाक नीचे अवैध निर्माण कैसे हुआ। इस पर भी जांच करवा डी. सी जालंधर एवं मेयर को सख्त कानूनी कारवाई करनी चाहिए। वही इस मामले पर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने डीसी जालंधर से अपील कर बोला डीसी जालंधर इस केंद्र सरकार की मलकियत वाली जमीन को लेकर एडीसी के नेतृत्व मे रेवेन्यू डिपार्टमेंट, नगर निगम और पुलिस विभाग की ज्वाइंट एक्शन कमेटी गठित कर मलकियत, कब्जे, रजिस्ट्री, निशानदेही जैसे हर पहलू की जांच करवाए। उसके बाद कोई भी निर्माण इस विवादित जमीन पर हो।
इस मामले पर एडवोकेट संधू ने बताया केंद्र सरकार व पंजाब सरकार के सभी संबंधित विभागों को भी शिकायत की कॉपियां भेजी है , ताकि कोई भी लैंड माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा ना कर सके। इस मौके पर शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए ,कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से बेनती कि हमें इस जमीन पर पार्क नहीं चाहिए , इस जमीन पर बच्चों के लिए बढ़िया स्कूल बना दो , स्पोट्र्स ग्राउंड बना दो ,या उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यामंत्री का सपना है कि 2027 तक पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिनके पास अपने घर नहीं है उनको घर बनाने हैं। शीतल अंगुराल ने कहा कि मोहिंदर भगत जी आज आप मिनिस्टर है ,आपके पास पावर है ,तो मुख्यमंत्री का सपना ही पूरा कर दो।

इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा से भाजपा पार्षद तरविंदर सोई,पार्षद अजय बबल,दर्शन भगत,अमित संधा,कृष्ण मिनीया, संदीप पाहवा ने प्रशासन से गुहार लगाई कि केंद्र सरकार पर अवैध कब्जे की बजाए गरीब, जरूरतमंद, बेघर लोगों को रहने के लिए मकान फ्लैट समेत बढ़ा हॉल बनाए जो भार्गव नगर के आसपास रहने वाले लोगों के सुख दुःख मे उपयोगी हो। इस मौके पर संदीप पाहवा, मंडल प्रधान मनीष बल, अजय ठाकुर, कुकू भारद्वाज, लक्की भगत, महेंद्र भगत, सुनील चोपड़ा, रिशी बहल, सुमन राना, किरन भगत,दिनेश चौहान आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।
